रुद्रपुर, अगस्त 9 -- Rudrapur News: किच्छा। लालपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने किच्छा-रुद्रपुर स्थित चुकटी देवरिया टोल को फ्री करने की मांग की है। बैठक में मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि खेत खलिहान में जाने आने वाले किसानों को टोल के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लालपुर में स्थानीय लोगों ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में 20 किमी क्षेत्र के निवासियों का टोल फ्री करने का प्रस्ताव रखा गया। वक्ताओं का तर्क था कि खेत खलिहान में जाने आने वाले किसान टोल के कारण फजीहत में पड़ गये हैं। किसान हरविंदर सिंह ने लालपुर में हाईवे पर लगे कैमरों को भी हटाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि खेत खलिहान पर आने जाने वाले किसान रोज कैमरों के कारण चालान कटवा रहे हैं। बाइक पर खेत से चारा ला रहे किसान का चालान कट जाता है। जिससे गरीब आदमी को आर...