Rudrapur News: स्ट्रांग रूम के बाहर घटनाक्रम पर भाकपा माले ने जताई आपत्ति
रुद्रपुर, सितम्बर 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने किच्छा नगरपालिका चुनाव की मतपेटियों के स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हुए घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है। पार्टी के जिला सचिव ललित मटियाली ने आरोप लगाया कि प्रशासन का रवैया निष्पक्ष नहीं रहा और घटनाक्रम ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर किए जाने और संदिग्ध वाहनों से सामान लाने-ले जाने की घटना पर प्रशासन को सभी प्रत्याशियों और दलों को विश्वास में लेना चाहिए था। उन्होंने मतगणना की तारीख टाले जाने का भी विरोध करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: हंगामे, बवाल के बीच संपन्न हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.