Rudrapur News: स्क्रैप घोटाला: जांच को पहुंची टीम ने तीन घंटे खंगाले दस्तावेज
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर चीनी मिल में हुए स्क्रैप घोटाले की जांच ने तेजी पकड़ ली है। सोमवार को गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच टीम ने अचानक चीनी मिल पहुंचकर मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच टीम ने मिल के प्रशासनिक भवन में करीब तीन घंटे तक डेरा डालकर स्क्रैप नीलामी, बिक्री और रखरखाव से संबंधित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित पत्रावलियों की बारीकी से पड़ताल करते हुए आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। टीम के अचानक पहुंचने से चीनी मिल प्रशासन में दिनभर हलचल बनी रही। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जांच को लेकर चर्चाओं का माहौल रहा। उपजिलाधिकारी एवं चीनी मिल की प्रभारी प्रधान प्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि स्क्रैप घोटाले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.