रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारुबेटा से पंखे चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के तीन पंखे भी बरामद किए हैं। प्राथमिक विद्यालय चारुबेटा की प्रधानाध्यापिका मीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 26 से 27 अगस्त के बीच चोरों ने स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर तीन पंखे चोरी कर लिए थे। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चारूबेटा के स्कूल से तीन पंखे चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...