रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। स्कूलों में हरेला पर्व धूम धाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ सिटी कॉन्वेंट स्कूल में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना तथा एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी ने किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरेला पर्व की महत्ता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य एवं कविताएँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया हरेला पर...