Rudrapur News: स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग दुकानदार की मौत
रुद्रपुर, अगस्त 6 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। चकरपुर क्षेत्र में बिचपुरी मोड़ के पास गुरुवार को स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बूढ़ाबाग में चकरपुर प्लांटेशन के किनारे रहने वाले 62 वर्षीय राजेंद्र चंद गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। गुरुवार को वह दुकान का सामान लेने स्कूटी से चकरपुर बाजार गए थे। सामान लेकर घर लौटते समय बिचपुरी मोड़ के पास बनबसा की ओर से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह छिटककर सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से खटीमा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.