Rudrapur News: सोशल मीडिया में भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर 12 युवकों की काउंसिलिंग
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऊधमसिंह नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप व किच्छा क्षेत्र के 12 युवकों की काउंसलिंग की। पुलिस ने उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। गुरुवार को कोतवाली रुद्रपुर में आयोजित विशेष काउंसलिंग सत्र में पुलिस अधिकारियों ने युवकों को कानून का पालन करने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफवाह, असत्य सूचना या भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि काउंसलिंग के बाद भी सभी युवकों की गतिविधियों और सोशल मीडिया अका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.