रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एक कार में बॉक्स में रखी सोने की चेन चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में आनंदपुर किच्छा निवासी अभिषेक कुमार ने बताया था कि 14 जून को अमिट ऑटो किच्छा बाइपास रोड रुद्रपुर में कार सर्विस के लिए दी थी। वह कार के हैंड रेस्ट के बॉक्स में सोने की 18 ग्राम की चेन भूल गया था। कार वापस लाने गया तो सोने की चेन बॉक्स में नहीं थी। उसने सुपरवाइजर अखिलेश से जानकारी ली तो उसने बताया कि कार वाशिंग करने वाला रम्पुरा निवासी आकाश पुत्र विजय ने उसे बताया था कि कार में चेन थी और चेन उसने वहीं पर रख दी थी। आरोप है कि जब उसने आकाश से चेन के बारे में पूछताछ की तो वह सही बात नहीं बता रहा था। आरोप है कि जब उसने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो आकाश सोने की चेन उठाते हुए दिख रहा था। अभिषेक...