रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: सितारगंज। मीना बाजार स्थित सैलून में बारी का इंतजार करने को कहने पर नशे में धुत युवकों ने सैलून संचालक और ग्राहक पर कड़े से हमला कर सिर फोड़ दिए। भागते समय आरोपियों ने ग्राहक को चलती कार से घसीट दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर छह निवासी इस्तकार ने तहरीर में बताया कि बीते पांच अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह ग्राम बघौरी निवासी तौसीफ की सेविंग कर रहा था। इसी दौरान ग्राम पिंडारी निवासी राजदीप सिंह दो साथियों के साथ शराब के नशे में पहुंचा और तुरंत बाल काटने की जिद करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...