Rudrapur News: सेवानिवृत होकर आए फौजी का ग्रामीणों ने किया स्वागत
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: खटीमा। चकरपुर के हनुमानगढ़ी निवासी प्रकाश चंद्र भट्ट नागा रेजिमेंट में सेवाएं देने के बाद आनरेरी लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त हो गए। घर पहुंचने पर गांव के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए प्रकाश भट्ट ने कारगिल युद्ध समेत ऑपरेशन रक्षक, विजय, मेघदूत, पराक्रम में हिस्सा लिया था। इस मौके पर मां दमयंती देवी, पत्नी गीता भट्ट, विनोद भट्ट, सुमन भट्ट, प्रधान दीपा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश जोशी, भाजपा नेता हिमांशु बिष्ट, अधिवक्ता राकेश बिष्ट, सुधीर वर्मा, राजू चौहान, हेमराज पांडे, जगदीश जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.