Rudrapur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान और हरित संकल्प का दिया संदेश
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। हरेला पर्व के अवसर पर रविवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने पंतनगर में आयोजित जनसंवाद एवं जनसेवा कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा कार्यालय, झा कॉलोनी में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त पदाधिकारियों श्यामसुंदर मिश्रा, एडी मिश्रा, मनोहर वाल्मीकि और राजपाल को सम्मानित किया। इसके बाद विधायक ने हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित 'हरित यज्ञ' अभियान के अंतर्गत उत्तरांचल संगम, पंतनगर की ओर से भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- बेरीनाग महाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.