Rudrapur News: सेंट पीटर स्कूल में छात्रों को यातायात के प्रति किया जागरूक
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। किशनपुर स्थित सेंट पीटर स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात के नियमों को प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को एसआई जोशी ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। पिछले कुछ दिन दिनों से स्कूल के बाहर विद्यार्थियों की अनुशासनहीनता की शिकायत मिल रही थी। इसके चलते स्थानीय लोगों ने स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एलेक्सांडर मोन्तोरो से वार्ता भी की थी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला कांस्टेबलों ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, 'गौरा शक्ति ऐप' के उपयोग और महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के संबंध में जानकारी दी। गुड टच और बैड टच के अंतर को समझाते हुए बच्चों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.