रुद्रपुर, अगस्त 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रधान महासचिव संदीप पांडे ने मंगलवार को रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में सूरजमल विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, किच्छा के छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज ने बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को यह जानकारी नहीं दी कि इन पाठ्यक्रमों को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) से मान्यता प्राप्त नहीं है। छात्रों की मांगों को लेकर जनवरी से कॉलेज प्रबंधन से वार्ता चल रही है। 17 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन बाद में उससे पीछे हट गया। इसे उन्होंने छात्रों के साथ वादाखिलाफी बताया। उन्होंने कहा...