Rudrapur News: सूरजमल के छात्रों ने निकाला मार्च, एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। सूरजमल अग्रवाल विश्वविद्यालय पुलभट्टा के नर्सिंग छात्रों ने सोमवार को कॉलेज गेट से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर धरना दिया। उन्होंने नर्सिंग कोर्स को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की मान्यता दिलाने की मांग उठाई। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एसडीएम पांडे ने उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- निकाली गई छात्र जन आक्रोश महारैली 7 दिन में कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन की चेतावनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.