Rudrapur News: सूखापुल-लोहियाहेड मार्ग का 6.13 करोड़ से होगा कायाकल्प
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पर्यटकों के आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सूखापुल-लोहियाहेड मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। 6.40 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुधारीकरण पर राज्य योजना के तहत 6.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के सुधारीकरण के प्रस्ताव को तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीपी तिवारी ने बताया कि सड़क का सुधारीकरण टनकपुर रोड स्थित टी-प्वाइंट से लोहियाहेड तक किया जाएगा। सड़क कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण बार-बार पैचवर्क कराना पड़ता है। इसे देखते हुए मार्ग के स्थायी सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के माध्यम से आठ जून को शासन को भेजा गया था। शासन स्तर पर आगणन के परीक्षण के बाद इसे स्वीकार कर लिया गया। तकनीकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.