रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। संतोष मिश्रा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टमंडल मुलाकात कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए मीटिंग हॉल निर्माण की मांग करेगा। सोमवार को एसएम पब्लिक स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता रामनगीना प्रसाद ने की। इस दौरान निवर्तमान महामंत्री श्यामसुंदर श्रीवास्तव के संगठन की समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई। सदस्यों ने कहा कि जल्द ही सितारगंज को पार्क और पार्किंग की सुविधा मिलने जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों ने इसकी मांग कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष रखी थी, जिसके लिए निवर्तमान महामंत्री श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने लगाता...