रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: सितारगंज। सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठग ने एक व्यक्ति से 3.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। वार्ड नंबर 11 निवासी रामआसरे मौर्य ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की दोपहर एक व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम विवेक दास बताया। उसने खुद को दिल्ली स्थित हेड ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने की बात कही और बैंक से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। आरोपी ने रामआसरे से बैंक द्वारा जारी एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। इसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से 3.77 लाख रुपये निकल गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: क्रेडिट कार्ड से 1.57 लाख की साइबर ठगी पीड़ित ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंद...