रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को नगर के आईटीआई मैदान में श्री रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष मंजीत कौर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष काबल सिंह विर्क और कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रभु श्रीराम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय कलाकारों ने मंच पर सीता जन्म के दृश्य का शानदार मंचन किया। इससे पहले मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने मलखम नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम कमेटी अध्यक्ष राजीव कालरा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान सह अध्यक्ष गोपाल चक्रवर्ती और अशोक ग्रोवर, उपाध्यक्ष अनिल रौतेला और विशु बजाज, कोषाध्यक्ष मंगेराम शर्मा, महासचिव अजय मिश्रा, सचिव मन्नी बढला, मीड...