Rudrapur News: सीएम ने पिता का स्मरण कर श्राद्ध और तर्पण किया
रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को निजी आवास नगला तराई में पिता शेर सिंह धामी का विधि-विधान से श्राद्ध किया। साथ ही तर्पण किया। गाय की सेवा की और पकवान खिलाए। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। बुधवार सुबह पितृपक्ष के अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक पिता का स्मरण कर श्राद्ध कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता के विचार और सिद्धांत आज भी उनके जीवन के पथ प्रदर्शक हैं और हर परिस्थिति में सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पिता की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहे। इस दौरान उनकी मां विशना देवी, पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.