Rudrapur News: सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, तत्काल कराया समाधान
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों से कई समस्याओं का समाधान कराया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सरलीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.