Rudrapur News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे भीम आर्मी नेता पुलिस हिरासत में
रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: सितारगंज। रुद्रपुर विधायक की बयानबाजी का विरोध करते हुए सीएम को रुद्रपुर में ज्ञापन देने जा रहे भीम आर्मी नेता सत्येंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीएम के रुद्रपुर से हल्द्वानी रवाना होने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने रुद्रपुर विधायक के बयान को अमर्यादित बताते हुए सोशल मीडिया पर विरोध किया था। उन्होंने शनिवार को सीएम के रुद्रपुर दौरे के दौरान ज्ञापन देने की घोषणा की थी। यह भी पढ़ें- उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा ने दिया रुद्रपुर विधायक के खिलाफ ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.