Rudrapur News: सिरौलीकलां नगरपालिका में कांग्रेस का परचम
रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पहली बार अस्तित्व में आई सिरौलीकलां नगरपालिका में कांग्रेस का परचम लहराया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा ने 5434 मत लेकर निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 1773 मतों से हराया। फरीन जहां को 3661 वोट मिले। वहीं नगरपालिका के चारों वार्डों में भी कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिरौलीकलां नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा और निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां की सीधी टक्कर थी। जबकि चार वार्डों में कुल 26 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे थे। 22 सितबंर को हुए मतदान में कुल 9725 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। बुधवार को हुई मतगणना के परिणाम के बाद कांग्रेस की अध्यक्ष पद प्रत्याशी राशिदा ने निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 1773 वोटों से हरा दिया। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.