Rudrapur News: सिम बॉक्स से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ की साइबर कुमाऊं टीम ने बाजपुर में सिम बॉक्स के जरिये संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से 114 एयरटेल सिम कार्ड, दो सिम बॉक्स, 77 एंटीना, इंटरनेट राउटर, मोबाइल फोन समेत अन्य टेलीकॉम उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी विदेशी और वीओआईपी कॉल को भारतीय लोकल नंबर में परिवर्तित कर कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपाने का काम कर रहा था। जांच में उसके बांग्लादेश निवासी साइबर अपराधी से संपर्क की बात सामने आई है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर टीम को अवैध सिम बॉक्स संचालन की सूचना मिल रही थी। टीम दूरसंचार विभाग (डीओटी) के लगातार संपर्क में थी। बाजपुर के मुड़िया, ईदगाह के पास एक मकान में अवैध टेलीकॉम गेटवे संचालित होने की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.