Rudrapur News: सितारगंज में 69 नवनिर्वाचित उप प्रधानों ने ली शपथ
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- Rudrapur News: सितारगंज। ब्लॉक सभागार में सोमवार को 69 नवनिर्वाचित उप प्रधानों ने शपथ ली। सहायक विकास अधिकारी केसी बहुगुणा ने उप प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत उप प्रधान संगठन की अध्यक्ष तनुजा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप प्रधानों को ग्राम पंचायत के कार्यों में उनका उचित अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए। यहां प्रधान संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, कृष्ण सिह, बलबीर सिह, निर्मल सिह, जसवंत सिंह, सुरजीत कौर, सतनाम सिह, राशिद खान, नवाजिश, सुनीता देवी, विमला देवी, रिकू राणा, परमजीत सिंह, संजय विश्वास, बक्शीश सिह, कंचन देवी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.