रुद्रपुर, सितम्बर 22 -- Rudrapur News: सितारगंज। श्री रामलीला मंचन के शुभारम्भ के अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर में विधि-विधान से ध्वज पूजन किया गया। तत्पश्चात विधि विधान से ध्वज की स्थापना श्री रामलीला मंचन स्थल पर की गयी। मंगलवार को श्री रामलीला शुभारम्भ से पहले ध्वज स्थापना की गयी। सनातन धर्म मंदिर में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने पूजा अर्चना की। इसके बाद नगर के ढोल नगाड़ों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गयी। रामलीला कमेटी अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि छह अक्टूबर को रात्रि आठ बजे से वृंदावन के कलाकारों के द्वारा श्री रामलीला मंचन किया जायेगा। बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम बारात शोभा यात्रा 11 अक्तूबर को निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: भोजूबीर की रामलीला 25 सितंबर से यहां एमपी ...