रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: सितारगंज। तहसील सितारगंज में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप की कार्रवाई को लेकर राजस्व और कलेक्ट्रेट कर्मचारी खुलकर मैदान में आ गए हैं। पूरे जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों व पदाधिकारी व कर्मचारी तहसील परिसर में बैठे हैं। विजिलेंस टीम को बंधक बनाये करीब 14 घंटे हो चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। राजस्वकर्मियों ने अब तहसील के मुख्य गेट में भी ताले जड़ दिये हैं। पुलिस भी तहसील परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर डटी है। सितारगंज में दो राजस्वकर्मियों के ट्रेप होने के बाद राजस्वकर्मियों में जबरदस्त आक्रोश है। राजस्वकर्मियों ने संघर्ष तेज करने की घोषणा कर दी है। सितारगंज में तहसील व कोतवाली आमने-सामने हैं। एक ओर जहां जिलेभर के राजस्वकर्मियों की भीड़ है। वहीं दूसरी ओर जिलेभर से आयी पुलिस तैनात है। ...