रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। तिरंगा चौराहे के पास निजी अस्पताल के सामने शनिवार सुबह एक महिला और ई-रिक्शा चालक आग की लपटों में झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं महिला के पिता ने साजिश के तहत ई-रिक्शा चालक पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक्तिफार्म नंबर-1 बैकुंठपुर निवासी 35 वर्षीय पवित्र सरकार पुत्र नारायण सरकार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल के बच्चों को छोड़कर ई-रिक्शा से तिरंगा चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रुद्रपुर निवासी एक महिला अपने साथी के साथ बाइक से पीछे से आई। निजी अस्पताल के पास उसने ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें बैठ गई। कुछ देर...