रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज के रामलीला मैदान में नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह और शंकर-पार्वती संवाद की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि आगामी 11 अक्तूबर को शहर के मुख्य मार्गों से भव्य राम बारात निकाली जाएगी और विजयदशमी के पावन पर्व के अवसर पर 20 अक्तूबर को श्री रामलीला प्रांगण में रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। यहां कथा व्यास आचार्य घनश्याम भारद्वाज, अमित रस्तोगी, महामंत्री भीमसेन गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, समाजसेवी शिव कुमार मित्तल, रतन लाल गुप्ता, सुरेश सिंघल, राजाराम सिंघल, शीतल सि...