रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। सड़क हादसों में युवक और महिला की मौत हो गई। जबकि ढाई वर्ष की बालिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि मंगलवार रात बिजटी मार्ग पर हादसे में घायल 23 वर्षीय गौरव राणा पुत्र सरवन सिंह निवासी ग्राम करघटिया को उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी ढाई वर्षीय बालिका को सितारगंज के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जबकि पत्नी को मामूली चोट आई है। दूसरी बाइक पर सवार फईम पुत्र शेर मोहम्मद निवासी वार्ड तीन इस्लामनगर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं बुधवार सुबह हुए दूसरे हादसे में शक्तिफार्म के ग्राम जयनगर निवासी 44 वर्षीय नमिता मंडल पत्नी सोनू मंडल की मौत हो गई। वह बाइक से थारूतिसौर की ओर जा रही थीं। अचानक...