Rudrapur News: सितारगंज में ई-रिक्शा चालक और महिला आग से झुलसे
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। तिरंगा चौराहे के पास निजी अस्पताल के सामने शनिवार सुबह ई-रिक्शा चालक और एक महिला आग की लपटों में झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं महिला के पिता ने साजिश के तहत ई-रिक्शा चालक पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक्तिफार्म नंबर-1 बैकुंठपुर निवासी 35 वर्षीय पवित्र सरकार पुत्र नारायण सरकार शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल के बच्चों को छोड़कर ई-रिक्शा से तिरंगा चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रुद्रपुर निवासी सरस्वती मंडल अपने साथी के साथ बाइक से पीछे से आई। निजी अस्पताल के पास उसने ई-रिक्शा को रुकवाया और उसमें बैठ गई। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.