Rudrapur News: सितारगंज के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फ्रैशर पार्टी का आयोजन
रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान नव प्रवेशी छात्रों के स्वागत के लिए फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते शिक्षा, युवा शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रोफेसर रेनू रानी बंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर महाविद्यालय में उनके उठाये कदमों के लिए आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.