Rudrapur News: सितारगंज के कमल लोहनी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित
रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: सितारगंज। सितारगंज निवासी कमल लोहनी को आईआईसी दिल्ली में वर्ल्ड एलाइंस ऑफ स्कूल प्रिंसिपल्स की ओर से स्कूल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उनको यह सम्मान शिक्षा, स्कूल लीडरशिप और बच्चों के सर्वांगीण विकास में अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया। वर्ल्ड एलाइंस ऑफ स्कूल प्रिंसिपल की ओर से इंडिया स्कूल लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2026 का आयोजन रविवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित हुआ। इसमें ज्योलीकोट के शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सितारगंज के वार्ड नंबर 2 निवासी कमल चन्द्र लोहनी को स्कूल लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। इससे पहले कमल लोहनी को शिक्षा सागर फाउंडेशन कुरुक्षेत्र हरियाणा की ओर से नेशनल इनोवेटिव शिक्षक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया था। कमल लोहनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.