रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: सितारगंज। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में 7.150 किमी लम्बाई में 181 लाख की लागत से दो सड़कों को राज्य योजना से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है। दोनों सड़कों का सोमवार को अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने जीओ जारी किया है।कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि राज्य योजना के अन्तर्गत ग्राम गोविंदनगर शक्तिफार्म में पड़ागांव चौराहे से लेकर गांविंदनगर आबादी होते हुए ग्राम रंजीतनगर तक 3.650 किमी लम्बी सड़क के लिए 92.39 लाख की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है। दूसरी स्वीकृति राज्य योजना से ग्राम गऊघाट में प्रधान एवं पुल की ओर 3.5 किमी लम्बी सड़क निर्माण के लिए 88.76 लाख की प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी मिली है। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से सड़क निर्माण की मांग की थी। लोनिवि के प्रस्ताव तैयार ...