Rudrapur News: सिडकुल से घर लौटे युवक पर चाकू-तलवार से हमला, चार घायल
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। गांव सकरस बहेड़ी में पुरानी रंजिश या विवाद के चलते चाकू और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिडकुल से नौकरी कर घर लौटे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे के गले में तलवार लगी। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी सोमपाल के अनुसार, दो-तीन अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे उनका बेटा विकास सिडकुल से घर लौटा था। इसी दौरान छेदा लाल और पंकज कुमार अपने साथियों के साथ पहुंचे और चाकू-तलवार से हमला कर दिया। विकास के सिर पर गहरी चोट आई और 12 टांके लगाने पड़े। बीच-बचाव में रामचंद्र के गले में तलवार लगी, जबकि मनोज और राजन भी घायल हो गए। शोर सुनकर हमलावर फरार हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.