Rudrapur News: सिडकुल में कंपनी के गेट से बाइक चोरी
रुद्रपुर, अगस्त 2 -- Rudrapur News: पंतनगर। तराई विहार फाजलपुर रुद्रपुर निवासी आशीष कुमार मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बीते 26 जून की सुबह यूनिमैक्स कंपनी में डयूटी करने गया था। उस ने रोजाना की तरह अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक संख्या यूके 06/एजेड 2565 कंपनी के बैक गेट पर खडी की थी। रात आठ बजे जब वह डयूटी करके वापस आया तो उसकी बाइक वहां पर नही थी। उसकी काफी खोजवीन के बाद भी बाइक का कोई पता नही लगा । पंतनगर कोतवाल नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.