Rudrapur News: सिटी वन कॉलोनी में लगाए 30 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
रुद्रपुर, जुलाई 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, रुद्रपुर की ओर से हरित दिवस के अवसर पर सिटी वन कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत 30 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलोनी के अन्य निवासियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में शाखा पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान संजय राधू, शीशपाल, अभि अग्रवाल, विवेक गुप्ता, अंकित गुप्ता, वीरेंद्र सुखीजा, लक्ष्य, अक्षय माहेश्वरी, पवन कक्कड़, संजय खेड़ा, स्नेहा राधू, सुनीता, मनीष मित्तल और दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.