रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल खटीमा के में 1103 बच्चों ने हिमालय बचाने की शपथ ली। स्कूल के एमडी प्रवीण उपाध्याय ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नेपाल त्रासदी ग्लोबल वार्मिंग का असर है। यदि हिमालय को बचाना है तो पौधरोपण के साथ पर्यावरण को संतुलित करने में अपना योगदान देना होगा। इस दौरान प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने हिमालय बचाओ अभियान की सराहना करते हुए बच्चों से अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की। उन्होंने सभी से आज से ही घर के आंगन में एक पौधा लगाने की बात कही। इस दौरान स्कूल ईडी तिलक उपाध्याय, वंदना, प्रकाश, राजेश जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शांतिपुरी में 1200 छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय शपथ यह भी पढ़ें- हिमालय बचाने को 855 ने मिलाए हाथ, ली शपथहिमालय बचाने को 855 ने मिलाए हाथ, ली शपथ यह भी पढ़ें- पथरी...