Rudrapur News: सिटी कॉन्वेंट के प्रवीण व नीता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि
रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- Rudrapur News: खटीमा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए सिटी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय व एकेडमिक डायरेक्टर नीता उपाध्याय को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान द अचीवर्स अवार्ड काउंसिल की ओर से 31 अक्टूबर नई दिल्ली में आयोजित अवार्डिंग सेरेमनी एवं रिकग्निशन इवेंट में प्रदान किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा सक्सेना व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और शिक्षा के प्रति निरंतर ईमानदार प्रयासों का भी प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.