रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। वन्य थारू उत्थान समिति की ओर से रविवार को ब्लॉक सभागार में सावन महोत्सव मनाया गया। इसमें सावन गीतों की धूम रही। लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से थारू लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर लोक कलाकार स्व. रिंकू राणा का झींझी गीत को भी लॉन्च किया गया। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि दर्जाधारी रणजीत सिंह नामधारी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, रविंद्र सिंह राणा, हरिओम सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी व मंजीत सिंह राणा ने सावन के झूले का शुभारंभ किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भूमिहार महिला समाज ने मनाया हरितिमा सावन महोत्सव, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा थारू लोक संस्कृ...