रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल स्थित एक कंपनी में सामान लेकर पहुंचे ट्रक चालक की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कंपनी के गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान चालक बेहोश होकर गिर पड़ा। कर्मचारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से ग्राम श्यामलपुर, पोस्ट बरखानी, जिला हरदोई यूपी निवासी 44 वर्षीय रामराज पुत्र अहिवरन पिछले चार वर्षों से बेस्ट कैरियर कंपनी में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। वह विभिन्न कंपनियों में सामान पहुंचाने का काम करते थे। यह भी पढ़ें- ऑटो कंपनी में सिर पर भारी सामान गिरने से कर्मचारी की मौत रविवार सुबह वह ट्रक लेकर सिडकुल स्थित कंपनी पहुंचे थे। बताया गया...