रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सात सूत्रीय मांगों के निराकरण में देरी से नाराज कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया और सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर वर्ष 2005 से लंबित कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन समेत सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष गौरव रावत के नेतृत्व में इकट्ठे हुए कर्मचारियों ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लंबे समय से राजस्व परिषद और शासन स्तर पर प्रत्यावेदन दे रहा है। मुख्य सचिव, राजस्व परिषद के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी कई बार मुद्दे उठाए गए, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का क...