रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने सात उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक के तबादले किए हैं। उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को कोतवाली ट्रांजिट कैंप से कोतवाली रुद्रपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा को कोतवाली गदरपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक ट्रांजिट कैंप बनाया गया है। उपनिरीक्षक किशोर पंत को कोतवाली खटीमा से प्रभारी चौकी मझौला बनाया गया है। मझौला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश राय को कोतवाली खटीमा भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को कोतवाली सितारगंज से कोतवाली गदरपुर, महिला उपनिरीक्षक संतोषी को थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा भेजा गया है। सहायक उपनिरीक्षक विनीता मेहर को कोतवाली रुद्रपुर से महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में संबद्ध किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों ...