रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। साइबर फ्रॉड के खिलाफ सितारगंज पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। देश के विभिन्न राज्यों में हुई साइबर ठगी के मामलों में क्षेत्र के पांच स्थानों की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। साथ ही आसपास रहने वाले परिवारों के नाम, पते और मोबाइल नंबर भी दर्ज किए गए। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिडकुल मार्ग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के पास, वार्ड संख्या-8, नयागांव, सरकड़ा और सिसौना गांव में ऑल इंडिया साइबर पोर्टल से प्राप्त लोकेशनों का सत्यापन किया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि इन स्थानों के आसपास रहने वाले लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबरों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्...