Rudrapur News: साइबर ठगों ने युवक से 1.88 लाख ठगे
रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक से 1.88 लाख रुपये ठग लिए। मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। सुरेंद्र पाल सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे के मोबाइल पर 18 और 19 सितंबर को व्हाट्सएप के माध्यम से निवेश संबंधी मैसेज आया और इसमें अच्छे मुनाफा का झांसा दिया गया। झांसे में आकर बेटे ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से 14 अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन से कुल 1,88,274 रुपये संबंधित यूपीआई आईडी पर भेज दिए। बाद में जब निवेश की रकम निकालनी चाही तो उसे और निवेश करने को कहा गया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.