रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: सितारगंज। नगर के राष्ट्रीकृत बैंक में एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलीम पुत्र महमूद हुसैन निवासी ग्राम पण्डरी ने शुक्रवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नौ से 15 जून तक उसके खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 1.18 लाख रुपये निकाल लिए। जब उसने बैंक खाते की जानकारी ली तो रुपये निकले हुए थे। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...