Rudrapur News: साइबर ठगी के 2.22 लाख रुपये खाते में आने पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एक बैंक खाते में साइबर ठगी से प्राप्त 2,22,999 रुपये आने के मामले में पुलिस ने खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय के 14सी समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। भौतिक सत्यापन के दौरान पुलिस को दर्ज पते पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस गृह मंत्रालय के 14सी समन्वय पोर्टल के प्रतिबिंब पर प्रदर्शित संदिग्ध चेक निकासी संबंधी विवरणों का सत्यापन कर रही थी। इसी दौरान साइबर अपराध से जुड़े एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि एसबीआई की इंदिरा चौक शाखा में खाता संख्या 44056966867 तौसीब खान पुत्र असलम खान, निवासी सीरगोटिया वार्ड नंबर-9 के नाम पर खोला गया था। यह भी पढ़ें- हापुड़ : शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, कई राज्यों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.