रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। अग्रवाल महासभा की ओर से बुधवार को अग्रसेन ट्रस्ट में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों की फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ मित्तल ने किया। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। राकेश और गीता सामंत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह में महासभा अध्यक्ष ललित मित्तल, राजीव अग्रवाल, ईश्वर बंसल, वासुदेव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल...