रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय दर्जा मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर पहुंचकर ईएसआईसी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवाई वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर मरीजों से वार्ता की। इस दौरान मरीजों ने बताया कि पहले से काफी बेहतर अब उपचार व दवाइयां मिल रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ठुकराल ने उठाया जिला चिकित्सालय में सुविधाओं की कमी का मुद्दामरीजों का समय पर उपचार इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों के साथ बैठक में हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए। सांसद भट्ट ने कहा कि जिन मरीजों का अस्पताल में उपचार सम्भव नहीं है उनको समय से हायर सेन्टर रेफर किया जाए। जिससे मरीज अपना समय से उचित इलाज करा सकें। उन्होंने चिकित्सकों और उपकरणों की कमी को लेकर ब्...