रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित परियोजना निदेशक कार्यालय में गुरुवार को परियोजना निदेशक, डीआरडीए हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में बढ़ते कदम स्वायत्त सहकारिता के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में सहकारिता की पुनः वार्षिक आम सभा आयोजित करने के साथ ही नियमों, प्रक्रियाओं और सदस्यों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विकासखंड सितारगंज की सीएलएफ से जुड़ी महिलाओं ने सहकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं और भ्रम परियोजना निदेशक के समक्ष रखे। हिमांशु जोशी ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर सहकारिता के प्रावधानों, कार्यप्रणाली और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए रमा गोस्वामी ने सहकारिता के उद्देश्यों, सदस्यों की भूमि...