Rudrapur News: सरोवर नगर में लाखों की चोरी, 10 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। कोतवाली गदरपुर क्षेत्र के सरोवर नगर में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पीड़ित ने 20 जून को ही कोतवाली में तहरीर देकर घर में हुई चोरी की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने करीब 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। सरोवर नगर निवासी अखलाक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून की रात करीब एक से तीन बजे के बीच चोर घर की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। चोर करीब 3.5 तोला सोना, 1750 ग्राम चांदी और 1.15 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Unnao News: 5 लाख की चोरी पर भी नहीं दर्ज की रिपोर्ट बताया कि उसी रात गांव निवासी इमरान पुत्र कलुआ के घर में भी चोरी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस समय पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.